Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 24, 2025
Post views : 208

फतेहपुर में अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर के भिटौरा रोड स्थित शंकर श्रीमाली के आवास पर अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ललित श्रीमाली ने की। जिला अध्यक्ष ललित श्रीमाली ने सभी सदस्यों को गले मिलकर गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है, जिसमें सभी लोग गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान खागा तहसील अध्यक्ष प्रमोद श्रीमाली को तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विनोद श्रीमाली, जिला मंत्री कामता प्रसाद श्रीमाली, रवीकरण, रामकरण, अवधेश, शिव शंकर, श्रीराम, अशोक कुमार, रामचंद्र सैनी और मीडिया प्रभारी सहित महासभा के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन