Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 17, 2025
Post views : 79

पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली

 
  • पड़े के बैग और डस्टबिन का वितरण किया गया

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। शहर को पॉलिथीन से मुक्त बनाने के क्रम में जागरूकता लाने के लिए नगरपालिका ने इसके बहिष्कार के लिए एक विशाक रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान पर बुधवार शाम चार बजे पॉलिथीन मुक्त करने का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वच्छता जन जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल, गाजे बाजे के साथ रैली गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए नगरपालिका कार्यालय में समाप्त हुयी। कार्यक्रम के दौरान श्वेता मिश्रा ने बताया कि शहर को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले हमें घरों और दुकानों पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग बंद करना होगा।  इससे शहर की नालियां एवं गंदे नाले अट जाते हैं। कूढ़े के ढेरों में पॉलीथिन न डालें। उन्होनें कहा कि नगरपालिका कर्मचारी सख्ती से काम ले। इसमें सभी घर एवं परिवार, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के लोग इसमें सहभागिता करें। इस बीच आमजन में 15 हजार कपड़ों के थैले और 10 हजार डस्टबिन का वितरण हुआ। नगर पालिका व रैली में शामिल प्रबुद्ध जन नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से पॉलीथिन के बजाए कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने और कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने के साथ ही उसे कूड़ा गाड़ी में ही फेंकने की भी अपील की। जनसहभागिता के साथ निकाली रैली में अपर जिलाअधिकारी विकास कुमार सिंह, ईओ एसके गौतम, प्रवीण भानू मिश्रा व एनसीसी कैडेट के अलावा तमाम समाज सेवी संगठन भी शामिल हुए। जिसमें रोटरी क्लब सिटी के डा. आरएस मिश्रा, रोटरी क्लब उन्नाव के ओपी तिवारी, अभ्युदय संस्था के प्रभात सिन्हा, साहित्य भारतीय के शरद, भारत विकास विकास परिषद के आशीष शुक्ला, रोटरी क्लब सेंट्रल के जीएस मिश्रा, अनवारुल सोसाइटी के अयाज फारुकी, दारुलरुल जमा मस्जिद सोसाइटी, ईदागाह कमेटी, कर्मक्रांति संस्थान के चेतन मिश्रा, राधिका मंडल की गुडिया चौहान, रोटी कपड़ा के अनुराग वर्मा, राहुल कश्यप, इंडिया अर्बन डेवल्पमेंट शिमव तिवारी, हनुमंत जीवाश्रय के अखिलेश अवस्थी, निरंकारी भवन के शीतला शरण मिश्रा, आशा हास्पिटल डा. वीके सिंह, प्रियंक सिंह एनजीओ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अखिलेश अवस्थी, उद्योग व्यापार मंडल, सभसाद गण दीपक मोनू दीक्षित, आराफात बेग, मनीष शुक्ला, मेराजउद्दीन, फहाद समेत विभिन्न संगठन ने भी इस विशाल रैली का हिस्सा बने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन