Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अयोध्या के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद, साथी की जान बचाने में हुए बलिदान, आज अयोध्या पहुंचेगा पार्थिव शरीर!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, May 23, 2025
Post views : 140

अयोध्या के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद, साथी की जान बचाने में हुए बलिदान, आज अयोध्या पहुंचेगा पार्थिव शरीर!

    उत्तर प्रदेश अयोध्या : दरअसल सिक्किम बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए, उनका पार्थिव शरीर आज अयोध्या पहुंचेगा, जहाँ उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सरयू के तट पर किया जाएगा लेफ्टिनेंट शशांक उत्तरी सिक्किम के एक ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे, जहां एक ऑपरेशन के दौरान उनका एक साथी नदी में गिर गया. शशांक उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए, उन्होंने अपने साथी की जान तो बचा ली लेकिन खुद नहीं बच सके और तेज बहाव के कारण नदी में डूब गए आपको बता दें शशांक तिवारी अयोध्या के रहने वाले थे कोतवाली कैंट थाना क्षेत्र स्थित मझवा गद्दोपुर में उनका निजी आवास है, यहां पर उनके माता-पिता रहते हैं, शशांक इकलौते पुत्र थे, उनके पिता भी नेवी में कार्यरत हैं, शशांक की शिक्षा अयोध्या के जिंगल बेल स्कूल से हुई थी, शशांक के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जनपद में गम का माहौल है, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, लेकिन, अभी उनकी मां को यह जानकरी नहीं दी गई है, उनको यह जानकारी देने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, पिता भी बाहर हैं, घर पर कोई व्यक्ति नहीं है, पार्थिव शरीर के पहुंचने के साथ ही पिता भी घर पहुंच जाएंगे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन