Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्लॉटर हाउसों पर उठे सवालों पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष — जांच में नहीं मिली गड़बड़ी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 11, 2025
Post views : 116

मुख्यमंत्री को भी भेजा था पत्र, कहा— भाजपा सरकार में पारदर्शिता के साथ होता है निस्तारण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने एक वायरल पत्र को लेकर उठी चर्चाओं पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को कुछ लोग जानबूझकर निजी खुन्नस या स्वार्थवश तूल दे रहे हैं, जबकि इसकी जांच पहले ही हो चुकी है और किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरा मामला जिले के स्लॉटर हाउसों में मानकविहीन संचालन से जुड़ा था। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर शिकायत की थी कि कई स्लॉटर हाउसों में नालियों में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है, वहीं बीमार पशुओं को काटे जाने की भी जानकारी मिली थी। इन बिंदुओं को लेकर अनुराग अवस्थी ने पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व पशुधन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए थे। अनुराग अवस्थी ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच की मांग की थी, साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच रिपोर्ट में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में हर शिकायत, चाहे वह छोटी हो या बड़ी, गंभीरता से लिया जाता है और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकरण को व्यक्तिगत हित या प्रचार के लिए न घसीटे, क्योंकि जांच पूरी हो चुकी है और शिकायत का निस्तारण किया जा चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन