Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव: ARTO कार्यालय के बाहर ट्रेनिंग सेंटर संचालकों में खूनी झड़प, गाड़ियां तोड़ीं, वीडियो वायरल

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jun 20, 2025
Post views : 148

उन्नाव के ARTO कार्यालय के बाहर ट्रेनिंग सेंटर संचालकों में खूनी झड़प, गाड़ियां तोड़ीं, वीडियो वायरल

 दरअसल यूपी उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को ARTO (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) कार्यालय के बाहर दो वाहन प्रशिक्षण संस्थानों के संचालकों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। इस घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई और गाड़ियों में तोड़फोड़ तक पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद उन्नाव में पहले से ही ट्रेनिंग सेंटर चला रहे विनीत द्विवेदी और कानपुर से आकर उन्नाव में नया सेंटर स्थापित करने की कोशिश कर रहे प्रदीप द्विवेदी के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विनीत द्विवेदी और उनके सहयोगियों ने प्रदीप द्विवेदी और उनके साथ आए लोगों से मारपीट की और उनकी दो कारों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। मारपीट के कारण कार्यालय के बाहर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली बुला लिया है। कोतवाली सदर प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि "दोनों पक्षों के बीच ट्रेनिंग सेंटर के संचालन को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल दोनों पार्टियों के बयान लिए जा रहे हैं और वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन