Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पुलिस स्मृति दिवस पर शौर्य और बलिदान को किया याद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 21, 2025
Post views : 201

एसपी बोले – शहादत देने वालों का नाम सम्मान से हमेशा लिया जाएगा

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने अपने उन साथियों को याद किया जिन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनने वाला हर जवान समाज की सुरक्षा के लिए हर पल तैयार रहता है। कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो जाते हैं, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

एसपी ने कहा कि पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों ने जिस हिम्मत और ईमानदारी से अपना फर्ज निभाया, वो सभी के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि शहादत देने वालों का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। शहीदों की याद हमें अपना काम ईमानदारी और समर्पण से करने की प्रेरणा देती है।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी दीपक यादव, अन्य क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।कार्यक्रम के अंत में पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच शहीदों को सलामी दी गई। पूरा परिसर “अमर रहे हमारे शहीद” के नारों से गूंज उठा और सभी की आंखें नम हो गईं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन