Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म,गर्भपात के चक्कर में तेजाब पिलाया, किशोरी की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jun 19, 2025
Post views : 147

जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म,गर्भपात के चक्कर में तेजाब पिलाया, किशोरी की दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : दरअसल यूपी के खीरी में बड़ी बहन की देखभाल करने पहुंची 16 साल की छोटी बहन को जीजा ने हवस का शिकार बना लिया, जब किशोरी गर्भवती हो गई, तब जीजा ने गर्भपात कराने के लिए उसे तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, इसके बाद बड़ी बहन और परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की सारा मामला साफ हो गया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, घटना लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में बुधवार की है, मिली जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र की युवती की शादी 12 जून 2023 को फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के युवक से हुई थी, नवंबर 2024 में युवती की तबीयत खराब हो गई, तो उसने अपनी देखभाल के लिए 16 वर्षीय छोटी बहन को घर बुला लिया. बड़ी बहन ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई, लोक लाज के डर से जीजा ने अपनी साली का गर्भपात करने के लिए तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई.इसके बाद मृत किशोरी के परिजनों ने दामाद से पूछताछ की तो दामाद ने यह स्वीकार कर लिया कि उसने अपनी साली के साथ दुष्कर्म किया था. वह गर्भवती हो गई थी और गर्भपात करने के लिए उसने तेजाब पिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक, फरवरी 2025 में अनबन के बाद मृतका की बड़ी बहन अपने मायके आ गई थी, छोटी बहन वहीं ससुराल में ही रुक गई थी, बुधवार को छोटी बहन की मौत के बाद बड़ी बहन और उसके परिजनों ने मझगई थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, मझगई थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन