Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दहेज में नहीं मिला नगदी, बुलेट और सोने की चेन तो युवक ने तोड़ी शादी, आहत होकर लड़की ने दे दी जान!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 13, 2025
Post views : 166

दहेज में नहीं मिला नगदी, बुलेट और सोने की चेन तो युवक ने तोड़ी शादी, आहत होकर लड़की ने दे दी जान!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ में शादी में दहेज की मांग और पूरा न कर पाने की वजह से टूटी शादी से हताश युवती ने आत्महत्या कर ली मृत लड़की के भाई ने बताया कि दहेज में एक लाख रुपए नगद, बुलेट गाड़ी और सोने की चेन मांगी जा रही थी, यह मांग पूरी न होने से युवक ने शादी से इनकार कर दिया इससे वह बहुत दुखी थी और सदमे में चली गई थी भाई ने कहा कि बहन ने इसी वजह से आत्महत्या का रास्ता चुना सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, पूरा मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके की है जानकारी के मुताबिक, इंदिरानगर तकरोही निवासी मजदूर छोटे लाल की बेटी मोहिनी (17) ने घर में जान दे दी है, भाई आकाश ने बताया कि बाराबंकी के रहने वाले युवक से मोहिनी की शादी तय हुई थी युवक दहेज में एक लाख ₹, बुलेट और सोने की चेन की मांग रहा था मांग पूरी न होने की वजह से युवक ने शादी तोड़ दी शादी से पहले दोनों में बातचीत भी होने लगी थी मंगलवार को युवक से बातचीत करने के बाद वह रोते हुए कमरे में चली गई काफी देर तक बाहर नहीं आई तो हमने चेक किया गया मोहिनी बेहोश मिली उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना से आहत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा, इंस्पेक्टर इंदिरा नगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि परिवारिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है शव को परिजनों को सौप दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन