Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी के नाले में बहे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद, सीएम योगी ने दिए एक्शन के निर्देश!

राजधानी के नाले में बहे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद, सीएम योगी ने दिए एक्शन के निर्देश!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी के ठाकुरगंज इलाके की राधा ग्राम काॅलोनी में बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो के कारण बहे सुरेश लोधी का शव 28 घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर IIM रोड बंधा के पास मिला, पेंटिंग का कार्य करने वाले सुरेश शनिवार को बारिश के दौरान नाले में गिर कर बह गए थे, इस घटना का संज्ञान लेते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव नगर विकास को जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है   आपको बता दें, पेंटिंग का कार्य करने वाले सुरेश लोधी ठाकुरगंज इलाके की राधा ग्राम काॅलोनी में बारिश के दौरान नाला ओवर फ्लो हो गया था, शनिवार सुबह किसी काम से बाहर निकले सुरेश अचानक नाले में गिर कर बह गए, परिजनों को पता तो काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस, NDRF व नगर निगम की टीम रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. देर शाम को परिजनों और पड़ोसियों ने जाम प्रदर्शन किया, प्रशासन ने किसी तरह लोगों को हटाकर जाम खुलवाया, रविवार को सुरेश शव का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे IIM रोड बंधा के पास नाले से बरामद हुआ   लोगों ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप   स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही की वजह से सुरेश के साथ दुखद हादसा हुआ है. नगर निगम ने नाला खुला छोड़ दिया था. नाले के ऊपर पत्थर रखने की जहमत नहीं उठाई, इसी वजह से हादसा हुआ, आरोप है कि एक माह पहले नाले की सफाई कराई गई थी, सफाई के बाद कर्मचारियों ने कई जगह नाले के ढक्कन खुले छोड़ दिए!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन