Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खड़े ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत और 8 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 12, 2025
Post views : 53

खड़े ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत और 8 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार!

    उत्तर प्रदेश बस्ती : जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात विक्रमजोत कस्बे के पास यात्रियों से भरी डबल डेकर बस सीमेंट लदे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई, टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने दौड़ कर मदद करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 2 लोगों ने दम तोड़ दिया दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस छावनी थाना क्षेत्र के वाल्मीकि इंटर काॅलेज के पास सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक में टकरा गई थी, बस की स्पीड तेज होने के चलते बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इससे बस के आगे केबिन में बैठे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौत गई सात घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं, दो लोगों को हायर सेंटर अयोध्या रेफर किया गया है, थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के अनुसार, एक मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भीमराम पुत्र रामदयाल गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है वहीं दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घायलों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मंडेवा पतौरा निवासी सीमा खातून (40) पत्नी सिराज मोहम्मद, बिशुनपुर बसंत थाना फेनहारा निवासी रणधीर सिंह (32) पुत्र रामकिशोर, सायपुर भाटा निवासी कृष्ण नंदन (38) पुत्र सत्यदेव, परसौनी दताही निवासी रोहित सिंह (28) पुत्र चितरंजन, गोपालगंज के सलेमपुर मलाही थाना सिहवलिया निवासी मजेटर साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी, सोनेलाल साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी, यादवपुर निवासी विक्की कुमार पुत्र स्वामीनाथ के रूप में हुई है बस व ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन