Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दिपावली से पहले आबकारी विभाग सतर्क, दुकानों की पारदर्शिता पर जोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 18, 2025
Post views : 103

ई-पॉस मशीन से बिक्री और नियमों के पालन के सख्त निर्देश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दिपावली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब बिक्री पर रोक और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने शुक्रवार को टीम के साथ जिले के अलग-अलग इलाकों में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र के जवाहर नगर और लोकइया खेड़ा, तथा हसनगंज तहसील के औरास, चकलवंसी और रसूलाबाद बस अड्डा स्थित दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक का मिलान रजिस्टर से किया गया और लाइसेंस से जुड़ी शर्तों की भी जांच हुई। आबकारी अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सारी बिक्री ई-पॉस मशीन के जरिए ही की जाए, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या ओवररेटिंग की गुंजाइश न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि दुकानें तय समय पर खुलें और बंद हों, और दुकानदार ग्राहक के साथ विनम्र व्यवहार रखें।

अनुराग मिश्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शराब की अवैध बिक्री और मिलावट पर रोक लगाना है। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में हल्की अनियमितताएं मिलीं, जिनके लिए चेतावनी दी गई। आबकारी विभाग की टीम ने साफ कहा कि नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की यह कार्रवाई जिले में शराब कारोबार को पारदर्शी और नियमसम्मत बनाने की दिशा में की गई है। उन्होनें बताया कि आगे भी इसी तरह की अचानक जांचें जारी रहेंगी ताकि किसी को नियमों से खिलवाड़ का मौका न मिले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन