Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 20 साल बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं फैसल हसन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 10, 2025
Post views : 133

लंगर में गरीबों और राहगीरों को कराया भोजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शहर के आइबीपी चौराहा निकट फैसल द्वार पर मंगलवार को समाजसेवा में जीवन समर्पित करने वाले पूर्व समाजसेवी फैसल हसन ऊर्फ गुड्डू की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग इस मौके पर मौजूद रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सुहैल हसन ने हर साल की तरह कार्यक्रम का आयोजन किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया योगदान का उल्लेख

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष नियाज खान, मेराज खान सभासद, प्रखर गुप्ता, सुशील यादव, फिरोज कमाल, अतहर अली लाले, जिया शाहिद, मो. युनुस गुल्लू, सलमान शाहिद, इस्माईल अहमद, पत्रकार फैज़ हसन, मो. जमाल, सलमान शफीक समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि फैसल हसन ने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना धर्म बनाया। उन्होने कहा कि फैसल हसन आज भी हमारे दिलो में ज़िंदा है ।

वक्ताओं ने की प्रशंसा

वक्ताओं ने कहा कि फैसल हसन का जीवन सेवा और त्याग का उदाहरण था। उन्होंने गरीबों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अमूल्य योगदान दिया। ऐसे लोग हमेशा याद किए जाते हैं।

राहगीरों और गरीबों के लिए लंगर का आयोजन

कार्यक्रम के बाद फैसल हसन की याद में लंगर का आयोजन हुआ। राहगीरों और गरीबों को भोजन कराकर उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाया गया।

सुहैल हसन ने जताया आभार

इस मौके पर सुहैल हसन ने कहा कि फैसल हसन की बीसवीं बरसी पर बड़ी संख्या में लोगों का आना उनके प्रति लोगों के सम्मान और लगाव को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इतने साल बीत जाने के बाद भी बड़े भाई को याद किया जाना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। सुहैल हसन ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन