Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर भिटौरा विकासखंड भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर पीड़ित न्याय के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 7, 2025
Post views : 209

फतेहपुर भिटौरा विकासखंड भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर पीड़ित न्याय के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर भिटौरा विकासखंड के हसऊपुर गांव के रहने वाले विकास सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और उप जिलाधिकारी सदर के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।इस दौरान इन लोगों ने आरोप लगाया कि हसऊपुर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 596 पंचायत घर के नाम पर पंजीकृत है। जिसमें पंचायत घर बनवाने के लिए पंचायत घर की निधि में रुपया आवंटित हुआ है परंतु ग्राम प्रधान पंचायत घर का रुपया पंचायत घर की भूमि पर ना निर्माण करवा कर बंजर भूमि निर्माण करवाना चाहते हैं। क्योंकि ग्राम प्रधान के पुत्र अपनी दबंगई के कारण अपने गुर्गों को पंचायत घर की भूमि पर कब्जा करवाए हुए हैं। ग्रामवासी मिलकर पंचायत घर का निर्माण पंचायत घर गाटा संख्या 596 में ही बनवाना चाहते हैं। क्योंकि भूमि गाटा संख्या 596 की बकाया खाली पड़ी है। इन लोगों ने जांच करवा कर कार्रवाई की मांग किया। ज्ञापन देने वालों में श्रीनाथ, जबर सिंह, आकाश प्रताप सिंह, सोनू सिंह, आशीष शुक्ला, संजय सिंह, कमल पासवान, सुखेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन