Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर DIOS को मिली धमकी, लेटर में लिखा- बेइज्जत करके ट्रांसफर करा दूंगा!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 10, 2025
Post views : 129

फतेहपुर DIOS को मिली धमकी, लेटर में लिखा- बेइज्जत करके ट्रांसफर करा दूंगा!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : फतेहपुर जिले के DIOS को धमकी भरा लेटर मिला है, लेटर में लिखा है कि बेइज्जती करके ट्रांसफर करा देंगे, आपको बता दें सोमवार डाक से यह लेटर DIOS दफ्तर पहुंचा, जिसे पढ़कर सबके होश उड़ गए DIOS ने यह जानकारी जिले के SP और जिलाधिकारी को भी दी है पुलिस ने मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है वहीं, दूसरी तरफ यूपी बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इस तरह की धमकी को लेकर कई बातें कही जा रही हैं बताया जा रहा है कि बिना नकल परीक्षा कराने की तैयारियों ने दोआबा के नकल माफियाओं को परेशान कर दिया है यही वजह है कि परीक्षा से ठीक पहले ऐसा लेटर भेजकर DIOS को धमकाने का प्रयास किया गया है फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और जल्द ही यह पता लगाया जा सकेगा कि यह लेटर कहां से कैसे पोस्ट किया गया मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) दफ्तर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोपनीय लेटर भेजा गया यह पत्र बाकायदा डाक विभाग के जरिए सरकारी दफ्तर पहुंचाया गया डाक रिसीव करने के बाद बाबू ने दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को यह लेटर DIOS को दिया पत्र में कार्यालय के एक लिपिक के अवकाश स्वीकृत न होने पर वेतन काटने के आदेश का हवाला दिया गया बताया गया कि कार्रवाई की जद में आया बाबू साजिश रच रहा है. वह (DIOS) की बेइज्जती करके ट्रांसफर कराने की योजना बना रहा है बाबू पहले बीएसए आफिस में तैनात था और वहां भी उसका वेतन रोका गया था धमकी भरे पत्र की जानकारी पर दफ्तर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं DIOS ने संबंधित बाबू से लेटर को लेकर पूछताछ की है उनके इनकार पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने डीएम और एसपी को मामले की जानकारी दी है साथ ही जांच कराने की मांग भी की है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन