Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में ऑनर किलिंग; 5 भाइयों ने मिलकर बहन और उसके प्रेमी कीउताराथा मौत के घाट, नाले में फेंकी लाश!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Oct 8, 2025
Post views : 71

यूपी में ऑनर किलिंग; 5 भाइयों ने मिलकर बहन और उसके प्रेमी कीउताराथा मौत के घाट, नाले में फेंकी लाश!

  उत्तर प्रदेश सोनभद्र : दरअसल सोनभद्र जनपद में पुलिस ने आनर किलिंग के मामले का बुधवार को खुलासा किया, पांच भाइयों ने मिलकर अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी. बाद में दोनों के शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गए   मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के पटना जिले के थाना नौबतपुर के मोतीपुर ग्राम निवासी मुन्नी गुप्ता का गांव के ही निवासी दुखन साव के साथ प्रेम प्रसंग था. कुछ दिनों पहले दुखन साव मुन्नी को लेकर गुजरात चला गया और उससे शादी कर ली थी. इस शादी से युवती के घर वाले खुश नहीं थे एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मुन्नी के भाई राकेश और मुकेश दोनों गुजरात से बहन और उसके प्रेमी दुखन को पहले ट्रेन से लेकर मिर्जापुर तक आए फिर बाद में पिकअप वाहन से सोनभद्र होते हुए बिहार जाने की बात कही. रास्ते में दोनों ने साजिश के तहत मुन्नी और उसके प्रेमी दुखन की गोली मारकर हत्या कर दी और पिकअप वाहन लेकर बिहार चले गए. सोनभद्र की हाथी नाला पुलिस ने 24 सितंबर को मुन्नी और दूधी थाना क्षेत्र पुलिस को 6 अक्टूबर को प्रेमी दुखन का शव बरामद हुआ. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवो को भेजा गया. एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने भी गुमशुदगी और अपहरण की तहरीर गुजरात में दर्ज कराई थी. विवेचना के क्रम में और सर्विलांस से यह पता चला दोनो की हत्या कर दी गई, बाद में दोनो के शवों को जंगल मे फेंक दिया गया. एसपी वर्मा ने बताया कि पांच भाइयों ने मिलकर हत्या की साजिश की. जिसमें अवधेश, राकेश, मुकेश, मुन्ना और राहुल शामिल हैं. जिसमे से मुन्ना कुमार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस बाकी बचे तीन भाइयों अवधेश, राकेश और मुकेश की तलाश कर रही है जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन