Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार और टेंपो आमने-सामने की भिड़ंत, 2 की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 23, 2025
Post views : 153

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार और टेंपो आमने-सामने की भिड़ंत, 2 की मौत!

  उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार कार और टेंपो में आमने-सामने बुधवार देर रात टक्कर हो गई, हादसे में घायल टेंपो चालक सहित 2 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया वहीं, घायल किशोर को जिला लोहिया अस्पताल रेफर किया गया जहां, उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई   मृतक के परिजनों के मुताबिक, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में कायमगंज बाईपास मार्ग पर बुधवार देर रात टेंपो व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. घटना में टेंपो चालक गांव उलियापुर निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार यादव व गांव मंझना निवासी 15 वर्षीय किशोर सचिन घायल हो गए. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चालक राजीव कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल सचिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद सचिन को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया. जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई   राजीव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था उनकी शादी नहीं हुई थी. वह हथियापुर की तरफ से टेंपो लेकर घर जा रहे थे. जबकि कार कायमगंज की तरफ से फर्रुखाबाद आ रही थी दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गए जिला अस्पताल लोहिया प्रशासन ने मृतक किशोर सचिन के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन