Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुदकुशी की; तीन मासूम बेटियां हुईं अनाथ

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Oct 13, 2025
Post views : 70

प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुदकुशी की; तीन मासूम बेटियां हुईं अनाथ

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव में शनिवार रात पारिवारिक कलह और प्रेम प्रसंग के शक ने एक भयावह रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई और उनकी तीन छोटी बेटियां अनाथ हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटे मुकेश निषाद (28) को शक था कि उनकी पत्नी गुड़िया देवी (26) का पड़ोस के एक युवक से संबंध है। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच आए दिन तनाव और झगड़ा रहता था। शनिवार की रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश ने आवेश में आकर तमंचे से पहले पत्नी गुड़िया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुकेश ने उसी तमंचे से खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम लगती है। पुलिस पड़ोसी युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ने भी निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम पसरा हुआ है, जबकि तीन मासूम बेटियों का भविष्य अब अधर में है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन