Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बनारस में युवक की गोली मारकर उतारा मौत के घाट, विवाद के बाद किया था हमला!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 15, 2025
Post views : 176

बनारस में युवक की गोली मारकर उतारा मौत के घाट, विवाद के बाद किया था हमला!

  उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल काशी में जैतपुरा क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज के पास होली की रात अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार कर हत्या कर दी, युवक को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है अभी तक होली के दौरान युवक और हमलावरों के बीच विवाद की बात सामने आई है   वहीं अपर पुलिस आयुक्त क्राइम राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 12:15 बजे के बाद आसान गंज के रहने वाले दिलजीत उम्र 33 वर्ष को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस के मुताबिक दिलजीत रात को अपने दोस्तों से मिलने की बात करके घर से निकला था इसके बाद वह किसी के साथ बाइक से डीएवी कॉलेज के पास पहुंच गया यहां पर उसका युवकों से विवाद हुआ और विवाद के दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और फिर से मारपीट और विवाद शुरू हो गया मौजूद एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली और गोली दिलजीत के सीने में मार दी फायरिंग के बाद वहां हड़कंप मच गया और तत्काल हमलावर वहां से भाग निकले. दिलजीत उसके 2 दोस्त ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया और 112 नंबर को सूचना दी. अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत गंभीर बने होने की वजह से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है.   DCP काशी जॉन गौरव बांसवा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हमलावर कौन थे उसके बारे में स्थानीय लोगों और आसपास की दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस की पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि दिलजीत को किसी ने फोन करके बुलाया था वह कौन था उसे नहीं पता हाल ही में उसकी शादी तय की गई थी लेकिन उसके पहले ही ऐसी घटना हो गई फिलहाल पुलिस दिलजीत के मोबाइल फोन को भी खंगाल रही है हमलावरों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी   वहीं पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दिलजीत की शादी 5 मई को होने वाली थी यह भी बातें सामने आई है कि दिलजीत की शादी से पहले पास के ही क्षेत्र की रहने वाली किसी लड़की से अफेयर चल रहा था इस दौरान युवती के दोस्त ने ब्रेकअप के बाद लड़की को धमकी भी दी थी वहीं पुलिस 5 मई को होने वाली शादी से पहले किसी लव ट्रायंगल को लेकर भी जांच आगे बढ़ा रही है फिलहाल CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिलजीत घर के पास एक हेलमेट पहने युवक से बातचीत करता हुआ दिखाई दे रहा यह घटना के पहले का फुटेज है बताया जा रहा है कि बाद में यही युवक लौट कर आया और उसने ही दिलजीत को गोली मारी फिलहाल युवक कौन है, इस बारे में पुलिस तहकीकात कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन