: बरेली टिशुआ के बकरगंज में बन्दरों का आतंक,बच्चे को किया घायल!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Jun 30, 2025
Post views : 73
बरेली टिशुआ के बकरगंज में बन्दरों का आतंक,बच्चे को किया घायल!
दस माह पूर्व बंदरो के हमले से जा चुकी है एक बालिका की जान,ग्रामीणों समेत पशुओं पर बंदर हो रहे हमलावर।
दरअसल बरेली जनपद में टिसुआ समीप स्थित ग्राम बाकरगंज में बंदरो के आतंक के चलते एक बच्ची की मौत हो चुकी है इसके बाद एक बच्चे पर बंदरो के झुंड ने हमला कर पुनः घायल कर दिया है।इससे पहले भी झगड़ालू बंदरो ने मकान की दीवार गिरा दी थी जिस कारण कई लोग बाल बाल बच गए।फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज में इन दिनों बंदरो का आतंक चर्मसीमा पर है जहां बंदर एक के बाद एक ग्रामीणों,बच्चो,महिलाओं समेत पशुओं पर हमला कर घायल कर उन्हें घायल कर रहे हैँ किंतु जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैँ।बताते चलें कि बकरगंज निवासी प्रेमपाल की सात वर्षीय पुत्री काजल (दस माह पूर्व) 26 अगस्त को छत पर खेल रही थी।इसी दौरान छत पर खेलते समय झगड़ालू बंदरो के झुंड ने काजल पर हमला कर घायल कर दिया था उसके बाद काजल के परिजन उसे उपचार को ले जा रहे थे।तभी उसने रास्ते में ही दम तोड दिया था।उसी समय गांव की हरप्यारी पर भी बंदरो ने हमला कर घायल कर दिया था।उसके बाद बंदरो ने दर्जनों ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया था।किंतु कुछ ही दिन बीते थे कि पुनः दो दिन पूर्व बंदरो ने गांव के नन्हे कश्यप के 6 वर्षीय पुत्र अरुण जो की गांव की गलियारों में खेल रहा था उस पर अचानक दर्जनों बंदरो के झुंड ने गिराकर हमला कर लहुलुहान कर दिया जिसके बाद उसके परिजन उसे फरीदपुर सीएचसी ले गए और वहाँ पहुंचकर कर उन्होंने रेबीज का टीका लगवा कर बच्चे का ट्रीटमेंट कराया है।साथ ही लोगों का कहना है कि बंदर ग्रामीणों के साथ जानवरो पर हमला कर घायल कर देते है।वही गांव के कुछ लोग अभी चार दिन पूर्व एकत्रित खड़े होकर आपसी वार्ता कर रहे थे इसी दौरान झगड़ालू बंदरों के झुंड ने पास के मकान की दीवार गिरा दी जिससे पास में खड़े लोग बाल बाल बच गए अन्यथा मकान की दीवार उनके ऊपर गिरने से बड़ा हादसा हो जाता।गांव में बंदरों का इतना आतंक होने के बावजूद भी जिम्मेदारों ने गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए बीड़ा नही उठाया है।जो पुनः फिर एक बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहा है।बंदरो के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है।
व्युरो:-मुनीश कुमार गुप्ता।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन