Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के प्रतापगढ़ में प्रिंसिपल के बेटे की डूबने से मौत, दोस्तों संग नहाने के दौरान चमरौधा नदी में डूबा!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jul 7, 2025
Post views : 97

यूपी के प्रतापगढ़ में प्रिंसिपल के बेटे की डूबने से मौत, दोस्तों संग नहाने के दौरान चमरौधा नदी में डूबा!

  उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ : दरअसल जनपद प्रतापगढ़ में दोस्तों के साथ नदी में नहाने गये केपी कॉलेज के प्रिंसिपल के बेटे की चमरौरा नदी में डूबने से मौत हो गई, हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया, घटना स्थल पर मृतक के मां की चीत्कार सुनकर हर कोई गमगीन हो गया, वहीं परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम करने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर उनको सौंप दिया आपको बता दें कि नगर कोतवाली के चिलबिला कोर्ट निवासी आदित्य सिंह उर्फ संजू सि॑ह केपी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं, उनका 22 वर्षीय छोटा बेटा प्रखर सिंह रविवार को अपने दोस्तों राजवीर सिंह निवासी गंगेहटी थाना कंधई तथा कोहंडौर थाने के रामापुर वार्ड निवासी युवराज सिंह के साथ महादेवन घाट पर नहाने गया था कोहंडौर के महादेव मंदिर के पास चमरौधा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौके पर प्रिंसिपल के बेटे की मौत हो गई प्रखर के डूबने की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पानी से बाहर निकाल कर कोहंडौर CHC ले गए, जहां CHC अधीक्षक देवेंद्र सिंह पटेल ने प्रखर सिंह को मृत घोषित किया, प्रखर के पिता 3 जुलाई से ही किसी काम से दिल्ली गए हुए थे, मृतक प्रखर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसका बड़ा भाई आकाश सिंह मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा है, प्रिंसिपल के बेटे की मौत की सूचना पर स्वजनों और परिचितों में कोहराम मच गया, मृतक की माता बीना सिंह और पिता आदित्य प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि हम अपने बेटे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, वहीं हादसे पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया मृतक के पिता आदित्य सिंह ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया, पंचनामा कराकर परिजन प्रखर सिंह के शव को अपने साथ ले चले गए!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन