Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ताजनगरी में 5 साल की बच्ची से मंदिर के पास किया दुष्कर्म, बाहर खेल रही थी मासूम, पड़ोसी गांव का युवक उठा ले गया!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 16, 2025
Post views : 215

ताजनगरी में 5 साल की बच्ची से मंदिर के पास किया दुष्कर्म, बाहर खेल रही थी मासूम, पड़ोसी गांव का युवक उठा ले गया!

  उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल ताजनगरी आगरा में घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को दूसरे गांव का युवक उठा ले गया इसके बाद जंगल में मंदिर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर मंदिर पर मौजूद पुजारी और अन्य लोग दौड़ पड़े, उन्होंने आरोपी को दबोच लिया खंदौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बच्ची का मेडिकल भी करा लिया गया है पूरा मामला खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 5 साल की बेटी शनिवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी मां घर के कार्यों में व्यस्त थी परिवार के अन्य लोग भी घर पर नहीं थे इस बीच पड़ोसी गांव का मनमोहन सिंह पहुंच गया वह बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया करीब एक घंटे तक बच्ची के न दिखने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे वहीं युवक बच्ची को गांव से बाहर बने मंदिर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोग दौड़ पड़े उन्होंने मनमोहन को दबोच लिया उसकी पिटाई भी की शोर मचने पर ग्रामीण समेत परिवार के लोग भी पहुंच गए   ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया, ACP एत्मादपुर पीयूष कांत राय ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वह पुलिस की गिरफ्त में है बच्ची का मेडिकल भी करा लिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन