Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी में बड़े भाई ने छोटे को उतार दिया मौत के घाट, गाली देने से मना किया गला दबा दिया, मां ने बुलाई पुलिस!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 2, 2025
Post views : 50

राजधानी में बड़े भाई ने छोटे को उतार दिया मौत के घाट, गाली देने से मना किया गला दबा दिया, मां ने बुलाई पुलिस!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी, जानकारी के अनुसार दोनों शराब के नशे में थे, किसी बात को लेकर विवाद हुआ, बात इतनी बढ़ गई कि बड़े ने छोटे को मार डाला, घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को हिरासत में लिया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, निर्मला मिश्रा जानकीपुरम में अपने दो बेटों के साथ रहती हैं, बड़ा बेटा अमित मिश्रा उर्फ बाला व छोटा बेटा रवि मिश्रा के बीच सोमवार को शराब के नशे में विवाद हो गया अमित ने रवि की पिटाई कर दी दोनों में झगड़ा और बढ़ गया गुस्से में अमित ने रवि की गला दबाकर हत्या कर दी निर्मला ने बताया, अमित और रवि के बीच आपसी विवाद था, अमित शराब के नशे में रवि से गाली गलौज कर रहा था, रवि ने गाली देने से मना किया, इस पर अमित तेज आवाज में गाली देने लगा दोनों के बीच बहस होने लगी, इसके बाद अमित ने रवि की पिटाई कर दी, इसी बीच अमित ने रवि का गला दबा दिया, DCP नार्थ ने बताया कि आज सुबह 11.30 बजे जानकीपुरम थाने को सूचना मिली की शराब के नशे में एक भाई ने अपने सगे भाई की मारपीट कर हत्या कर दी है, मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन