Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: वारदातः समझौते से इंकार तो कचहरी में युवक को बेरहमी से पीटा, साथ आई बहन-मां को भी पीटा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 11, 2025
Post views : 74

वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान ✍️

उन्नाव। न्यायालय में पेशी पर आए एक पक्ष को दूसरे पक्ष के लोगों ने कचहरी परिसर में घेरकर बुरी तरह से पीटा। इस दौरान युवक के साथ आई मां और बहन की भी बुरी तरह से पिटाई की। आरोपियों ने पीड़ितों को लात-घूसों से पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मसवासी मगरवारा निवासी रितेश कुमार उर्फ रिशु कानपुर से मायके आयी अपनी बहन रुबी और मां के साथ छोटी बहन का दहेज हत्या के पुराने केस के सिलसिले में पेशी पर आया था। पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने कचहरी परिसर में तीनों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को बेरहमी से पीटने लगे। मारपीट व चीख पुकार के समय वहां मौजूद लोग मूकर्दशक बने रहे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी आवास विकास कालोनी निवासी आशीष मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। तीनों को घेरकर उन्हें बुरी तरह पीटकर लहुलुहान कर दिया।

पुलिस कर रही है युवकों की तलाश

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रितेश, बहन रूबी और मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की शिकायत व वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन