Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में फिर हत्या, आगरा से किडनैप मासूम का लाश राजस्थान में मिला, 80 लाख रुपए की फिरौती न मिलने पर हत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jul 20, 2025
Post views : 104

यूपी में फिर हत्या, आगरा से किडनैप मासूम का लाश राजस्थान में मिला, 80 लाख रुपए की फिरौती न मिलने पर हत्या!

    उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल जनपद में तीन महीने पहले आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से किडनैप किए गए 8 साल के मासूम की हत्या कर दी गई, मासूम बच्चे की लाश राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली है किडनैपिंग के बाद बच्चे के लिए 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी. यह रकम न मिलने पर हत्यारों ने मासूम का मर्डर कर दिया और लाश जमीन में दबा दी. यूपी पुलिस की निशानदेही पर धौलपुर पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मिली जानकारी के मुताबिक, आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र निवासी विजय प्रताप पुत्र जगदीश ने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, विजय प्रताप ने बताया था, कि 30 अप्रैल 2025 को मेरा बेटा अभय प्रताप (8) लापता हो गया है बेटा परचून की दुकान से समान खरीदने गया था, लेकिन वह लौट कर नहीं आया. उसकी तलाश की गई, वह नहीं मिला. दो दिन बाद घर के पास एक कागज मिला, जिसमें लिखा था, कि बेटे की सलामती चाहते हो, तो 80 लाख रुपए का इंतजाम करो इसके बाद दो से तीन बार फिर फिरौती की रकम का लेटर आया. कहा कि फिरौती की रकम नहीं दी, तो बच्चे के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, थाना प्रभारी निरीक्षक राम नरेश मीणा ने बताया कि आगरा पुलिस को करीब तीन महीने बाद सूचना मिली कि अपहरण के बाद मासूम की हत्या करके उसका शव धौलपुर जिले में दफना दिया है, उत्तर प्रदेश पुलिस ने धौलपुर पहुंचकर शव को बरामद किया, एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि मासूम के पिता की शिकायत और छानबीन करके एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, उससे पूछताछ में मासूम की हत्या का खुलासा हुआ और उसका शव मनियां से आगे हाइवे के किनारे एक गड्ढे में बोरे में मिला है, थाना प्रभारी मनियां राम नरेश मीणा ने बताया कि विजय प्रताप किसान है उनके पास करीब 20 बीघा जमीन है, आरोप है, कि परिजनों के घर के पास ही परचून की दुकान चलाने वाले एक युवक ने बच्चे का अपहरण किया और फिरौती मांगी,आरोप है कि फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन