Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एक तरफा प्यार में किशोरी की हत्या, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 29, 2025
Post views : 151

एक तरफा प्यार में किशोरी की हत्या, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली!

    उत्तर प्रदेश कौशांबी : दअरसल जनपद के थाना पश्चिम शरीरा इलाके में हुई युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है, इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है आरोपी के पास से अवैध असलहा और हत्या में प्रयुक्त कपड़े व चाकू भी बरामद किया गया है, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था युवती के मना करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है   CO अभिषेक सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र सिंह पटेल ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह युवती से प्रेम करता था और उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने शादी कहीं और तय होने की बात करते हुए इनकार कर दिया था. जिसके बाद युवक ने हत्या की घटना को अंजाम दिया, आरोपी ने हत्या की वारदात के समय पहने कपड़े जंगल मे छिपाने की बात कबूली उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी सुरेंद्र सिंह पटेल को बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर लेकर गई, तभी उसने झोले में रखे अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस ने खुद को बचाते हुए, जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, घटना में पहने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर भेज दिया गया   आपको बता दें कि 28 अप्रैल को थाना पश्चिम शरीरा इलाके में एक युवती की गर्दन और हाथ की नस काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा करारी, पश्चिम शरीरा, पिपरी थानों के प्रभारी और एसओजी-सर्विलांस टीमों का गठन किया गया था जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की गई थी इसी दौरान भगवतपुर कटरी निवासी सुरेंद्र सिंह पटेल का नाम सामने आया, 29 अप्रैल को पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन