Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: IPL मैच देख रहे किशोर ने चलाई गोली, साथ में बैठे युवक की मौत, बेहोश हुआ आरोपी!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 147

IPL मैच देख रहे किशोर ने चलाई गोली, साथ में बैठे युवक की मौत, बेहोश हुआ आरोपी!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : IPL मैच देखने के दौरान मजाक-मजाक में किशोर ने गोली चला दी गोली कमरे में बैठे युवक की कनपटी पर जाकर लगी इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो किशोर अपने घर के बाहर बेहोश मिला ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है किशोर के होश में आने पर पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची घटना परीक्षितगढ़ थाने के खजूरी गांव की है फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, गांव निवासी एक व्यक्ति परिवार समेत शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने चले गए घर पर उनका 13 साल का बेटा था रात में वह टीवी पर IPL मैच देख रहा था इस दौरान पड़ोस का मोहम्मद कैफ (18) भी मैच देखने पहुंच गया घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था कुछ देर बाद किशोर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया इसके बाद मोहम्मद कैफ की तरफ निशाना लगाकर ट्रिगर दबा दिया बंदूक से निकली गोली कैफ की कनपटी पर जाकर लगी इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बाद किशोर डर गया वह घर के बाहर बेहोश हो गया, गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए अंदर कैफ का खून से लथपथ शव पड़ा था ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की कुछ देर बाद किशोर के होश में आने पर पुलिस उसे लेकर थाने चली गई घटना की जानकारी पर किशोर के परिजन भी शादी समारोह छोड़कर गांव पहुंच गए ASP देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेल-खेल में किशोर से गोली चली है उससे पूछताछ की जा रही है बंदूक कब्जे में ले ली गई है ASP ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस किशोर के पिता के नाम पर ही है कैफ के पिता ने मामले में तहरीर दी है गांव में उनकी परचून की दुकान है कैफ घर में सबसे छोटा था उसके दो बड़े भाई व एक बहन है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन