Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 ट्रकों का चालान, 10.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 6, 2025
Post views : 162

ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 ट्रकों का चालान, 10.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारी ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए ललौली थाना पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 20 ट्रकों का चालान करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया।  

जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई छापेमारी

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर एडीएम (राजस्व) और जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार सदर विजय सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश सिंह, खनन निरीक्षक भूपेंद्र राजभर और पीटीओ सुरेंद्र सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।  

कई वाहन रास्ते में छिपे, सुबह दोबारा शुरू हुआ आवागमन

  बुधवार रात छापेमारी की सूचना लीक होते ही कई ओवरलोड वाहन ढाबों पर रातभर खड़े रहे और जिले की सीमा में प्रवेश नहीं किया। सुबह अफसरों के जाते ही, लोकेशनबाजों के इशारे पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। प्रशासन ने इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों को सख्त संदेश दिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन