Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: थानों की समीक्षा में दिखी ढिलाई, एसपी ने दिखाई सख्ती-एसओ लाइन हाजिर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 27, 2025
Post views : 136

चोरी से लेकर जुआ तक पर सख्ती, अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर एसपी जयप्रकाश सिंह सख्त नजर आए। उन्होंने जिले के सभी थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए अफसरों से साफ कहा कि अपराध नियंत्रण केवल कागजों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। बैठक के दौरान एसपी ने असोहा थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार से एक चोरी के मामले की जानकारी मांगी। जवाब संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने तुरंत उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान कई अन्य थानाध्यक्षों को भी सख्त हिदायत दी गई कि अगर जल्द चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। एसपी ने सभी सीओ और एसओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना बनाएं और चोरी, लूट, अवैध शराब, जुआ, मादक पदार्थों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिले में सक्रिय शातिर अपराधियों की पहचान कर उन पर हिस्ट्रीशीट खोली जाए और जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाए।बैठक में पॉक्सो और दुष्कर्म से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अभियोजन पक्ष को मजबूत करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। एसपी जयप्रकाश सिंह ने यह भी कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का फीडबैक वे खुद लेंगे। साथ ही, पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर पुलिस की मौजूदगी जनता तक महसूस कराई जाए। छठ पर्व को लेकर भी उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, महिला पुलिस बल की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। गोष्ठी में एएसपी अखिलेश सिंह, एएसपी प्रेमचंद, सभी सर्किल अधिकारी, थानाध्यक्ष और पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन