Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फतेहपुर पहुँचे, हरिओम वाल्मीकि पीड़ित परिजनों से की मुलाकात।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फतेहपुर पहुँचे, हरिओम वाल्मीकि पीड़ित परिजनों से की मुलाकात।

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फतेहपुर के तुराब अली का पुरवा में पहुंचकर हरिओम वाल्मीकि के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फतेहपुर जिले के रहने वाले दलित युवक हरिओम वाल्‍मीकि की 1 अक्‍टूबर को भीड़ ने ऊंचाहार रायबरेली में पकड़ लिया था और भीड़ ने चोर समझकर हरिओम को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। हरिओम वाल्मीकि की जिस वक्त कुछ लोग पिटाई कर रहे थे उसने राहुल गांधी का नाम लेते हुए गुहार लगाई थी। पूरे मामले में पुलिस ने हत्‍या में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सरकार ने मृतक के परिजनों को करीब साढ़े 13 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। साथ ही मृतक के बहन को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में स्टाफ नर्स व छोटे भाई को आउटसोर्सिंग के जरिये नौकरी दे दी है। इसके अलावा मृतक हरिओम वाल्मीकि की बेटी को हर महीने पढ़ाई के लिए ढाई हजार रुपये पेंशन की भी बात कही गई है।   राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर कहा कि हम न्याय मांग रहे है और इनको घर से बाहर जाने नहीं दे रहे है। अन्दर लड़कियां जिनको आपरेशन करवाना है आपरेशन नहीं करवा पा रही है क्योंकि सरकार ने उनको बन्द कर रखा है। पूरे देश में अत्याचार, मर्डर व बलात्कार हो रहे हैं मैं सीएम से कहना चाहता हूं इनको न्याय दीजिए और इनकी रेस्पेक्ट कीजिए। जो अपराधी है उन पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई कीजिए और पीड़ित परिजनों की रक्षा कीजिए। परिवार जनों द्वारा राहुल गांधी से न मिलने के वायरल वीडियो के बयान पर कहा कि आपने देखा कि परिवार वालों ने मुझसे मीटिंग की और आधे घंटे तक बातचीत किया। परिवार जनों ने बताया कि आज सुबह उनको सरकार के लोगों ने धमकाया गया और कहा कि राहुल गांधी से नहीं मिलना है। मुझे मिले या ना मिले यह जरूरी बात नहीं है जरूरी बात यह है कि यह अपराधी नहीं है इनकी कोई गलती नही है इनके बेटे को मारा गया है। अपराधी दूसरे लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आज हमने परिवारजनों से आकर मुलाकात की और दुःख दर्द में जो मदद हो सकती है वह मदद करेंगे। और देश मे जहां भी दलितों पर अत्याचार होंगा वहाँ कांग्रेस पार्टी मिलेंगी। और जहां भी मदद कर सकते हैं मदद करेंगे और न्याय के लिए लड़ेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन