Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पेड़ से टकराकर मौरंग लदा डंपर पलटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, May 12, 2025
Post views : 237

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पेड़ से टकराकर मौरंग लदा डंपर पलटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बहुआ-ललौली मार्ग पर बंधवा गांव के पास हुआ, जहां मौरंग से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ टूटकर गिर पड़ा और डंपर खंती में पलट गया। डंपर की केबिन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठा खलासी अभिषेक (25) पुत्र जयराम, निवासी बहादुरपुर, थाना सुरसा, जनपद हरदोई, और उसका साथी अनूप (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।   घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पीआरवी सिपाही मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे दोनों युवकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी गाजीपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही अनूप ने दम तोड़ दिया, जबकि अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। डंपर की टक्कर से पूरी सड़क पर मौरंग फैल गया, जिससे यातायात भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर काफी तेज रफ्तार में था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सड़क के किनारे खड़ा नीम का पेड़ डंपर की चपेट में आ गया और इसके गिरते ही डंपर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन