Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सीतापुर में पत्रकार की हत्या से पत्रकारों में रोष ,दिया ज्ञापन!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 55

सीतापुर में पत्रकार की हत्या से पत्रकारों में रोष ,दिया ज्ञापन!

 

 पत्रकार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी व परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की!

  कानपुर देहात रसूलाबाद : जनपद सीतापुर के महोली में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से प्रदेश के पत्रकारों में ब्यापक रोष ब्याप्त है । रसूलाबाद में पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार संतोष कुमार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेज अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी व मृतक पत्रकार के परिजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की,पत्रकार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है और प्रदेश में पत्रकारों की हो रही निरन्तर हत्याओं से पत्रकार साथी चिंतित है,उन्होंने कहा कि हमारे संगठन ने कई बार पत्राचार के माध्यम से प्रदेश के मुख्य मंत्री से पत्रकारों की जान माल की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की,पत्रकार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने साथी पत्रकार की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने व सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवारी जनो बच्चो के भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग के साथ ही जिस समाचार पत्र के राघवेंद्र बाजपेई रिपोर्टर थे उस संस्थान से भी मृतक के परिवारी जनो को आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया,ज्ञापन में चेताया गया कि अगर शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही हुई तो पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश आंदोलन करने को विवश होगी, ज्ञापन देने वालो में पत्रकार कल्याण समिति के सदस्यों में प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी द्विवेदी सुरेंद्र मिश्रा राहुल राजपूत हरिश्चंद्र विशाल सिंह रमन सिंह रोहित पांडेय अभिषेक श्रीवास्तव रजनीश बाजपेई रामकुमार विशाल कुमार शैलेन्द्र बाथम सतेंद्र राठौर उर्फ लल्ला राठौर मधुर द्विवेदी हरिकिशन कश्यप मशरूफ नवाज रवि गुप्ता सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे !

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन