Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लापता हुए 11वीं के छात्र की निर्मम हत्या, खेत में मिला शव, पिता ने की शिनाख्त!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 8, 2025
Post views : 82

लापता हुए 11वीं के छात्र की निर्मम हत्या, खेत में मिला शव, पिता ने की शिनाख्त!

  उत्तर प्रदेश रामपुर : रामपुर जिले के कोतवाली मिलक में 11वीं के छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई है छात्र की उम्र लगभग 17 वर्ष थी वह पिछले दो हफ्तों से गायब था उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना मिलक में दर्ज की गई थी छात्र का गन्ने के खेत में कई टुकड़ों में शव मिला खून से लथपथ कुछ कपड़े भी गन्ने के खेत में पास में ही पड़े हुए थे वहीं गन्ने की कटाई कर रहे किसानों ने जब यह देखा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना गांव में आग की तरह फैल गई पीपलसाना गांव से राहुल नाम के युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी उनके पिता कीर्ति शरण को घटनास्थल पर बुलाया तो उन्होंने कपड़े और बेटे के हाथ में कड़ा था उस कड़े से अपने बेटे राहुल की पहचान की मिलक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जिस तरह से 11वीं के छात्र राहुल की हत्या की गई है तंत्र-मंत्र के इर्दगिर्द शक की सुई घूम रही है इस सनसनीखेज़ घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे और उन्होंने राहुल के पिता से और आसपास के लोगों से पूछताछ की पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा होगा वहीं इस घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिलक क्षेत्र के पीपलसाना गांव में गन्ने की खेत में कटाई का काम चल रहा था इसी समय गन्ने के खेत में कुछ कपड़े बरामद हुए कपड़ों के बारे में मिलक पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि यह कपड़े पीपलसाना गांव के ही रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक राहुल के हैं 28 दिसंबर को मिलक थाने पर राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन