Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गंगा में पलटी नाव, NDRF ने 58 पर्यटकों को बचाया,बोट के टक्कर मारने से हादसा!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 31, 2025
Post views : 130

गंगा में पलटी नाव, NDRF ने 58 पर्यटकों को बचाया,बोट के टक्कर मारने से हादसा!

  उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं इसी के चलते बनारस के घाट श्रद्धालुओं से पट गए हैं इसी दौरान एक हादसा भी हो गया मान मंदिर घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव से छोटी नाव की टक्कर हो गई नाव में 58 यात्री सवार थे हादसे में एक नाव पलट गई हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है,बताते हैं कि शुक्रवार दिन में श्रद्धालुओं से भरी नाव मान घाट के सामने से गुजर रही थी नाव में 58 यात्री सवार थे तभी अचानक से सामने एक छोटी नाव आ गई दोनों में टक्कर हो गई इससे सभी यात्री पानी में गिर गए मौके पर तत्काल जल पुलिस प्रभारी NDRF की टीम पहुंच गई,NDRF के जवानों ने नाव पर सवार यात्रियों और लोकल नाविकों को रेस्क्यू कर घाट के किनारे लाया गया इस हादसे में सभी को बचा लिया गया है किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है हालांकि कुछ देर तक जरूर अफरातफरी मची रही NDRF की सक्रियता न दिखाती तो बड़ा हादसा हो सकता था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन