Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फेल होने पर डिप्रेशन में आई छात्रा,,उठाया आत्मघाती कदम,,शोसल मिडिया पर वीडियो वायरल कर कहा मै फेल हो गई हूँ मरने जा रही हूँ,,वीडियो वायरल होते ही परिजनों में मचा हड़कंप

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Aug 12, 2025
Post views : 98

फेल होने पर डिप्रेशन में आई छात्रा,,उठाया आत्मघाती कदम,,शोसल मिडिया पर वीडियो वायरल कर कहा मै फेल हो गई हूँ मरने जा रही हूँ,,वीडियो वायरल होते ही परिजनों में मचा हड़कंप

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

[video width="478" height="850" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250812-WA0016.mp4"][/video] दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की एक छात्रा फेल होने के बाद डिप्रेशन में आ गई इसके बाद छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया,छात्रा ने शोसल मिडिया पर वीडियो वायरल कर कहा मैं फेल हो गई हूँ इस लिए मैं मरने जा रही हूँ,,छात्रा के इस वायरल वीडियो की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।   कई जगह तलाशने के बाद जब कोई सुराग न मिला तो परिजनों ने थाने में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई,,11सेकेंड के इस वीडियो ने परिजनों में कोहराम मचा दिया।   मंगलवार को नर्सिंग की छात्रा का रिजल्ट आया रिजल्ट देखने के बाद छात्रा डिप्रेशन में आ गई जिसके बाद छात्रा ने 11 सेकेंड का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।वीडियो में छात्रा कह रही है, "मम्मी-पापा मेरा रिजल्ट अच्छा नहीं आया है।मैं फेल हो गई हूं।मुझे पता है जब आपको मेरे रिजल्ट के बारे में पता चलेगा तो आप लोग मुझे बहुत डांटेंगे और चिढ़ाएंगे।इसलिए मैं अपनी जान दे रही हूँ,,छात्रा के हाँथ में एक बोतल है जिसमें कोई तरल पदार्थ पीते हुए दिख रही है,,   दरअसल फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकैनिया निवासी धर्मेंद्र सिंह की बेटी सुधा यादव जो बीएससी नर्सिंग की छात्रा है,,रिजल्ट खराब आने पर मानसिक तनाव में आ गई।   मंगलवार प्रातःकॉलेज को निकली थी छात्रा ने कुछ ही देर बाद एक वीडियो भेज कर परिजनों के होश उड़ा दिए,, वीडियो में सुधा रोते हुए कह रही है पापा-मम्मी मेरा रिजल्ट अच्छा नहीं आया मैं फेल हो गई हूँ आप लोग डांटोगे इसलिए मैं जहर पी रही हूँ मुझे माफ कर देना।"यह वीडियो सुधा ने अपने ताऊ के मोबाइल पर भेजा वीडियो देखने के बाद घर में कोहराम मच गया।   छात्रा का मोबाइल बंद है जिसका कोई सुराग नहीं मिला है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई,,आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छात्रा की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है।   फरीदपुर थाना प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही हैं।जो जानकारी मिलेगी अवगत कराया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन