Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 79-वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा’कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Aug 5, 2025
Post views : 129

79-वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा’कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा!

 

व्यूरो बरेली :-मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश बरेली : बरेली 79,वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली में '‘हर घर तिरंगा’’कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा।जिसके चलते 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संबंधित अधिकारियों की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रेरित करना है ताकि लोगों में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।‘‘हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव,स्वच्छता के संग’’ थीम पर आधारित उक्त अभियान में स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को भी शामिल किया गया है जो निम्नवत है।  

प्रथम चरण (2 से 8 अगस्त)

 

विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जायगा।इस दौरान रंगोली प्रतियोगिताएं,तिरंगा विषयक प्रश्नोत्तरी,राखी निर्माण कार्यशालाएं,तिरंगे की बुनाई एवं प्रदर्शन,तथा तिरंगे की भावना पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।वहीं द्वितीय चरण (9 से 12 अगस्त)इस चरण में तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट,बाइक और साइकिल रैली जैसे आयोजन होंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।जनप्रतिनिधियों,खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली नागरिकों की भागीदारी से आयोजन को खास बनाया जाएगा और तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त) के इस चरण में शासकीय भवनों,शैक्षणिक संस्थानों,कार्यालयों,होटलों,पुलों व बांधों पर तिरंगा फहराया जाएगा और रात्रि रोशनी की जाएगी।इसके साथ ही स्वच्छता व जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाएगा।प्रचार व प्रसार और जनभागीदारी को बड़ावा दिया जायेगा।कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए पंपलेट,बैनर,स्टैंडीज़ के ज़रिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।सोशल मीडिया व सरकारी वेबसाइटों के माध्यम से भी आम जनता को जोड़ा जाएगा। www.harghartiranga.com पोर्टल को अभियान की सभी गतिविधियों से लिंक किया जाएगा ताकि सहभागिता बढ़ती रहे।ग्राम पंचायतों में तिरंगे और स्टिकर बांटे जाएंगे।सरपंच,नगरीय निकाय पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।समूहों को तिरंगा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही पंचायत स्तर पर बिक्री व वित्तरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

  कॉरपोरेट सेक्टर व निजी संस्थाएं भी होंगी शामिल सीएसआर संसाधनों के माध्यम से निजी व कॉरपोरेट संगठनों को भी भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है।सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।बैठक में जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर,सभी उपजिलाधिकारी,तथा संबंधित विभागों के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन