Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रेन से कटकर PAC जवान की दर्दनाक मौत, लखनऊ में सीएम आवास की सुरक्षा में थी तैनाती!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 9, 2025
Post views : 100

ट्रेन से कटकर PAC जवान की दर्दनाक मौत, लखनऊ में सीएम आवास की सुरक्षा में थी तैनाती!

  उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल यूपी के बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर PAC सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई सिपाही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सुरक्षा में तैनात था देर रात किसी ट्रेन से गिरकर ट्रेन की ही चपेट में आ गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू की गई जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर नगर के मंडोरा गांव का रहने वाला अंकुर 47 बटालियन PAC गाजियाबाद में तैनात है इन दोनों उसकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा में लगी हुई है PAC के सिपाही अंकुर देर रात किसी ट्रेन से लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रहा था, कि अचानक चलती ट्रेन से सिपाही गिर गया उसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गुला रेवले क्रासिंग से कुछ दूरी पर हुई है बरेली के मीरगंज थाने की पुलिस को रविवार सुबह एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौके हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब रेलवे लाइन के किनारे पड़े लाश के टुकड़ों से पहचान की तो पता चला कि यह लाश पीएसी 47 बटालियन गाजियाबाद में तैनात सिपाही अंकुर की है.   मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः सिपाही अंकुर चलती ट्रेन से गिरा होगा और उसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई फिलहाल उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है वैधानिक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन