: PM मोदी उत्तर प्रदेश को देंगे 20,656 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा, सीएम योगी ने कानपुर में ये तैयारियो का लिया जायजा!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Apr 21, 2025
Post views : 86
PM मोदी उत्तर प्रदेश को देंगे 20,656 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा, सीएम योगी ने कानपुर में ये तैयारियो का लिया जायजा!
उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल पीएम मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आएंगे और कानपुर समेत सूबे के अन्य शहरों को 20 हजार 656 करोड़ रुपये की परियोजानाओं का तोहफा देंगे, पीएम से पहले सीएम योगी रविवार को कानपुर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया था इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में अधिकारियों के साथ बैठक में जनसभा की तैयारियों के बाबत चर्चा की और जरूर दिशा निर्देश दिए, सीएम के साथ चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, उदयभान सिंह आदि उपस्थित रहे, आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों के लोकार्पण करने पहुंचेंगे, इसी को तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी के तहत सीएम योगी रविवार को सबसे पहले घाटमपुर में 9338 करोड़ रुपये की लागत वाली 660 मेगावाट पॉवर प्लांट परियोजना का निरीक्षण किया. यहां से सीएम पनकी पॉवर प्लांट स्थित 660 मेगावाट परियोजना को देखने पहुंचे. जिसकी लागत 8305 करोड़ रुपये है, यहां सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की ओर से तैयार नए अंडरग्राउंड स्टेशन- नयागंज पहुंचे, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन नयागंज से रावतपुर पहुंचने के बाद सीएम योगी एमएलसी मानवेंद्र सिंह के विजय नगर स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी बेटी व दामाद को आशीर्वाद दिया, इसके बाद सीएम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) पहुंचे. यहां पीएम मोदी की होने वाली जनसभा की तैयारियों को देखा, आपको बता दें कानपुर में चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और फिर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पांच नए अंडरग्राउंड स्टेशन बनकर तैयार हैं. 25 अप्रैल से इन स्टेशनों पर मेट्रो की ओर से यात्री सेवा शुरू हो जाएगी, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क विभाग पंचानन मिश्रा ने बताया कि जैसे ही यात्री सड़क मार्ग से अंडरग्राउंड स्टेशन पर पहुंचेंगे तो सबसे पहले साधारण सीढ़ियों से या स्वचालित सीढ़ियों से करीब 30 फीट नीचे जाकर टिकट काउंटर से टिकट लेनी होगी इसके बाद फिर नीचे स्टेशन पर मेट्रो पकड़ने के लिए सीढ़ियों से उतरना होगा और यह गहराई 25 फीट और नीचे होगी, ऐसे में जमीन से नीचे 17 मीटर या करीब 55 फीट नीचे जाना होगा, UPMRC के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि कानपुर में अभी तक मेट्रो का संचालन आईआईटी कानपुर से लेकर नौ स्टेशनों को पार करते हुए मोतीझील तक हो रहा है. 25 अप्रैल से मोतीझील से जैसे ही मेट्रो आगे बढ़ेगी तो वह बृजेंद्र स्वरूप पार्क से रैंप के माध्यम से गुजरते हुए मैकराबर्टगंज रोड के समानांतर चलते हुए सबसे पहले नए अंडरग्राउंड स्टेशन चुन्नीगंज पर पहुंचेगी, आगे चार नए अंडरग्राउंड स्टेशनों पर इनका संचालन होगा, आखिरी स्टेशन कानपुर सेंट्रल होगा1- 9338 करोड़ रुपये की लागत वाली 660 मेगावाॅट घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना. 2- 8305 करोड़ रुपये की लागत वाली 660 मेगावाॅट पनकी पॉवर प्लांट योजना. 3- 2120 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो सात किलोमीटर का सफर तय करेगी. 4- बिनगवां में 40 एमएलडी की क्षमता वाले ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ होगा. 5- किदवई नगर में 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास. 6- पनकी धाम क्राॅसिंग पर उपरिगामी सेतु का लोकार्पण. 7- पनकी पाॅवर हाउस रेलवे क्राॅसिंग पर उपरिगामी सेतु का लोकार्पण 8- जीटी रोड पर नर्वल-अखरी-कुढ़नी मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण 9- ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित लाइन ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-10 में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित लाइन का शिलान्यास 10- यीडा के सेक्टर-28 में 220 केवी का विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित लाइन का शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, अशोक रावत, मेयर प्रमिला पांडेय आदि!इन परियोजानाओं की मिलेगी सौगात...."
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन