Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से फैली सनसनी,जाँच में जुटी पुलिस!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Oct 27, 2025
Post views : 69

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से फैली सनसनी,जाँच में जुटी पुलिस!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता।

  उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मनपुरा में रविवार प्रातःएक 28 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान बीसलपुर के ग्राम पटनिया निवासी आदेश (28) वर्ष पुत्र ओमवीर के रूप में हुई है जो अपने मौसा सुरजीत के घर आया हुआ था।ग्रामीणों ने शव पेड़ पर लटका होने की सूचना चौकी देवरनियाँ पुलिस व थाना को सूचना दी जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस उसके बाद फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि घटना की संभावित पहलुओं पर गहराई से पड़ताल की जा रही है।सूत्रों ज्ञात जानकारी अनुसार आदेश शनिवार देर रात्रि अपनी प्रेमिका से मिलने पहुँचा था जहाँ दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सुबह आदेश का शव गाँव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका पाया गया।वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग में हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली जबकि वहीं कुछ लोग इसे हत्या की साजिश भी बता रहे हैं।फिलहाल पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं इसके अलावा मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालने में जुट गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मृत्यु का कारण ज्ञात हो सकेगा कि हत्या है या आत्महत्या।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन