Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विधायक पंकज गुप्ता ने किया शिलापट्ट अनावरण

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

घर में मिला शव

पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठनों ने किया पौधरोपण और जल संरक्षण जागरूकता अभियान

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jun 5, 2025
Post views : 122

विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठनों ने किया पौधरोपण और जल संरक्षण जागरूकता अभियान

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे टीबी अस्पताल परिसर में पौधरोपण से हुई, जहां आरोग्य भारती के जिला सचिव एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पांच पौधे लगाकर उन्हें ईंटों से सुरक्षित किया। उसके बाद जल संरक्षण को लेकर सदर अस्पताल के पास जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों को जल संरक्षण हेतु निवेदन पत्रक वितरित किए गए और बताया गया कि "जल है तो कल है"—बिना भोजन के तो कुछ समय जीवित रह सकते हैं, लेकिन जल के बिना जीवन संभव नहीं। साथ ही लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने और कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे संरक्षित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन, सचिव अजीत सिंह, सदस्य गोरेलाल, सुनीत सिंह (केमिस्ट प्रकोष्ठ) और चैतन्य कुमार (दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक) के साथ कई लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन