Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रॉपर्टी और पैसों के लिये बेटे ने मां को मौत के घाट उतारकर हुआ फरार!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 13, 2025
Post views : 165

प्रॉपर्टी और पैसों के लिये बेटे ने मां को मौत के घाट उतारकर हुआ फरार!

  उत्तर प्रदेश सीतापुर : सीतापुर जिले के शहर कोतवाली में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेटे ने अपनी ही मां को प्रॉपर्टी के लालच में फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया घर में महिला का लहूलुहान शव देखकर पड़ोसियों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है   मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली इलाके के पूर्णागिरि मोहल्ला निवासी स्व जगन्नाथ की पत्नी उषा देवी (51) का बेटा कपिल मकान को अपने नाम करवाना चाहता था इसको लेकर आए दिन उसका मां से विवाद होता रहता था गुरुवार के दिन भी वह मकान को लेकर मां से झगड़ा करने लगा मां के मना करने पर उसने ऊषा देवी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी इतना ही नहीं आरोपी नशे का भी आदी बताया जा रहा है, जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई इसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि बेटे ने मकान हथियाने के लिए अपनी मां की हत्या कर दी इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन