Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बदायूं में अवैध संबंधों की शक में बेटे ने की थी मां और भतीजी की हत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 15, 2025
Post views : 143

बदायूं में अवैध संबंधों की शक में बेटे ने की थी मां और भतीजी की हत्या!

  उत्तर प्रदेश बदायूं : जिले के अलापुर थाना क्षेत्र एक गांव में 11 जनवरी 2025 को अवैध संबंधों के शक के चलते बेटे ने ही अपनी मां और 3 साल की भतीजी की हत्या कर दी थी वहीं इस मामले में अब पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी की सुबह थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव में आरोपी की मां अपनी तीन साल की पोती के साथ घर के बाहर सो रही थी, तभी दोनों की किसी ने हत्या कर दी थी सूचना पर अलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी बताया जा रहा है कि हत्या वाली रात आरोपी की मां मीना से कोई अज्ञात व्यक्ति मिलने आया था जब आरोपी ने अपने मां से पूछा कौन था तो उसने उसका नाम नहीं बताया इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा, तो आरोपी ने मुगरी से हमला कर मां की हत्या कर दी जब उसकी भतीजी चाचा के पास आई तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली है पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जगत बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पूरे मामले पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 11 जनवरी की रात दादी और पोती की हत्या कर दी गई थी इस मामले में मृतक के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद लोगों को तत्काल हिरासत में लिया गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह घटना मृतक के पुत्र द्वारा हत्या करने की बात सामने आई इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया गया जिसने अपना जुर्म कबूल लिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन