Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अब्बासपुर पटाखा बाजार विवाद पर सख्त हुए एसपी जय प्रकाश सिंह, पांच सिपाही लाइन हाजिर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 18, 2025
Post views : 100

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। वर्दी का रौब दिखाकर दुकानदारों से जबरन पटाखे भरवाने के आरोपों पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार रात हुए हंगामे के बाद शनिवार को उन्होंने इस प्रकरण में शामिल पाए गए सदर कोतवाली क्षेत्र में तैनात पांच पुलिसकर्मी कांस्टेबल गिरिश, राजेश सिंह, अमित पंवार, शहजहां और कृष्णा प्रताप सिंह को कोतवाली से पुलिस लाइन भेजने का आदेश दिया। एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा व्यवसायियों से वसूली या दुर्व्यवहार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहारों के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को संयम और पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब्बासपुर पटाखा बाजार में हंगामा, पुलिस पर जबरन पटाखे लेने का आरोप

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अब्बासपुर में शुक्रवार रात पटाखा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों का आरोप था कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी का रौब दिखाकर दुकानों से जबरन पटाखे भरवाने लगे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। मामले से नाराज व्यापारियों ने सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर दीं और रात दस बजे कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सदर कोतवाली प्रभारी संजीव कुशवाहा ने नाराज व्यापारियों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

व्यापारियों का आरोप : जांच के नाम पर हर साल होता उत्पीड़न

व्यापारियों का कहना था कि त्योहारों के समय हर साल अधिकारी और सिपाही दुकानें जांचने के बहाने पहुंच जाते हैं। इस बार भी शुक्रवार रात करीब आठ बजे करीब दस पुलिसकर्मी मार्केट पहुंचे और पटाखे भरवाने लगे। व्यापारी शब्बीर, हारून, दिनेश, कल्लू और शादाब ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी माल लेने के बाद रुपये देने में आनाकानी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये लगाकर पटाखे खरीदे गए हैं, लेकिन पुलिसिया दबाव के कारण कारोबार करना मुश्किल हो गया है।

व्यापारियों की जुबानी

पटाखा व्यापारी हारून ने बताया कि हर साल पटाखा बेचने से पहले कोई न कोई विभाग दुकान पर पहुंच जाता है। जांच के नाम पर पटाखे ले जाते हैं और रुपये देने में देरी करते हैं। अब पुलिस से डर लगने लगा है। दिनेश का कहना है कि त्योहार के वक्त ही सालभर की कमाई होती है, इस बार जबरन पटाखे भरवाकर नुकसान कराया गया।कल्लू ने कहा कि हम छोटे व्यापारी हैं, उधार लेकर माल मंगाते हैं। अगर वर्दी वाले ही डराएंगे तो कारोबार कैसे चलेगा, रोज दुकान बंद करनी पड़ रही है। दुकानदार शादाब ने बताया कि विरोध करने पर गालियां दी गईं और धक्का-मुक्की की गई। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, दुकानें बंद रहेंगी। यह पूरे बाजार का मामला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन