Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सपा नेता को आया ऑनर क्लिंग का फोन कॉल,बोला-'मैं अपनी भतीजी को काटूंगा, क्या तुम अपने भतीजे को काटोगे!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 17, 2025
Post views : 217

सपा नेता को आया ऑनर क्लिंग का फोन कॉल,बोला-'मैं अपनी भतीजी को काटूंगा, क्या तुम अपने भतीजे को काटोगे!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी समाजवादी पार्टी के नेता को बिहार से एक धमकी भरा फोन कॉल आया है जिसमें कहा गया है कि आपका भतीजा हमारे घर की इज्जत लेकर भाग गया है मैं अपनी भतीजी को काट दूंगा, क्या आप अपने भतीजे को काटेंगे? इस पर सपा नेता ने लड़की के रिश्तेदार और पिता पर हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं, पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी हैआपको बता दें कानपुर नजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हर्ष नगर निवासी सपा नेता वरुण मिश्रा के अनुसार, उनका भतीजा सात्विक मिश्रा पुणे में नौकरी करता है 11 जनवरी को सात्विक ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसका मुजफ्फरपुर बिहार की रहने वाली युवती से अफेयर चल रहा है. युवती उससे तुरंत शादी करने का दबाव बना रही है. जैसे ही मां ने यह सुन तो उनके होश उड़ गए मां ने बेटे को लोक लाज का हवाला देते हुए समझाया कि अभी इस तरह का कोई कदम उठाना ठीक नहीं है पहले हम युवती के घर वालों से बातचीत करेंगे वरुण ने बताया कि 12 जनवरी को भतीजे की उसकी मां से बातचीत हुई तो उन्होंने उसे कानपुर आने के लिए कहा इसके बाद से भतीजे का फोन लगातार बंद आ रहा है वरुण के मुताबिक, 15 जनवरी को रात करीब 8:58 पर उनके मोबाइल पर कॉल आई. कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम आनंद राज बताया और कहा कि मेरी भतीजी घर से भाग गई है तुम्हारा भतीजा लेकर भाग गया है मेरी भतीजी नहीं मिल रही है, वह उसे तीन दिन खुद से ढूंढ रहे हैं. आप कहीं के तोप होंगे और मैं भी कहीं का फुसफुसिया बम नही हूं कौसान्वदा विधायक मेरा छोटा भाई है   मेरी लड़की को आपका भतीजा लेकर भागा गया है मैं अपनी बेटी को काटने को तैयार हूं, क्या आप अपने भतीजे को काटने को तैयार होंगे. इसके बाद दोबारा आवेश में कहा कि मैं अपनी बेटी को कटूंगा...धरती की कोई ताकत मुझे नहीं रोक सकती आपका सहयोग चाहिए. इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि बिहार में प्रतिदिन 111 ऑन किलिंग होती हैं और यह 112वीं होगी   सपा नेता वरुण मिश्रा के मुताबिक मुझे आशंका है कि मेरे भतीजे सात्विक मिश्रा को सिमरन शर्मा नाम की लड़की जो मुजफ्फरपुर बिहार की है, अपने परिवार के साथ मिलकर कहीं ले गई है. आनंद राज की धमकी के बाद आशंका है कि मेरे भतीजे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है.नजीराबाद थाना प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि, पीड़ित सपा नेता ने आनंद राज के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है लापता युवक को और धमकी देने वाले की तलाश में पुलिस की टीम में रवाना किया गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन