Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सपा से विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी से निकाला, सीएम योगी सरकार की तारीफ करने पर लिया एक्शन!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Aug 14, 2025
Post views : 140

सपा से विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी से निकाला, सीएम योगी सरकार की तारीफ करने पर लिया एक्शन!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कौशांबी की चायल विधानसभा से विधायक पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बर्खास्त कर दिया है, पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट 2047 चर्चा के दौरान गुरुवार रात को सदन में अपने संबोधन के दौरान पूजा पाल ने कहा था, “मेरे पति के हत्यारों को मिट्टी मिला दिया गया है', इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की है. आपको बता दें सपा की की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं, जिससे पार्टी को भारी नुकसान हुआ, पूजा पाल द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, निष्कासन के साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी के सभी पदों से हटाया गया है. अब वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या बैठक में शामिल नहीं होंगी और न ही उन्हें इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की जमकर की, आपको ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करती गुरुवार रात समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने कहा था कि "मैंने अपना पति खोया है. सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की. मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया मुख्यमंत्री ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है.आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है. मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया. मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं. मैंने तब आवाज़ उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता, जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया." पूजा पाल के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन