Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गर्मी फुल बिजली गुल: गर्मी के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरु

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 22, 2025
Post views : 80

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

 

सैय्यद फ़ैज़ान "शीबू" रहमान✍️

उन्नाव। जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हो रहे हैं। वैसे वैसे ही जनपद की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। नगर में जगह-जगह विद्युत मंडल द्वारा डाली गई नई केबल लाइन के फाल्ट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को इस भयावह गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण विद्युत मंडल द्वारा नगर में बिजली तारों के स्थान पर डाली गई घटिया केबल लाइन की कलई खुलने लगती है। इस बढ़ती गर्मी में जगह जगह केबल लाइन में आग लगने और लाइन फाल्ट होने की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। इसके अलावा रात दिन में न तो बिजली घंटो के हिसाब से जाने और न ही आने का ही ठिकाना रहता है। जबकि नगर में खंभों से जर्जर तार हटाकर बिजली की नई केबल लाइन बिछाई गई है। इस मामले में जब विद्युत मंडल के अधिकारियों से बात की जाती है तब एक ही जवाब सामने आता है कि गर्मी में केबल लाइन गर्म होने व लोड बढ़ने पर लाइन फाल्ट होने लगती है। जिससे व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इस मामले में नगरवासियों ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से भी केबल दुरुस्त व बिजली संचारु रुप से सप्लाई करने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन