Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जंगल में भैस चराने गया किशोर लापता, परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, May 12, 2025
Post views : 56

जंगल में भैस चराने गया किशोर लापता, परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गाँव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ जंगल में भैस चराने गया 16 वर्षीय किशोर धर्मेन्द्र कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना 25 अप्रैल 2025 की है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे उसके माता-पिता और परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं।   धर्मेन्द्र की माँ गयाश्री पत्नी परशुराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा उस दिन जंगल में पशुओं को चराने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर उन्होंने किशनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   बेटे के लापता होने से माँ गयाश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि धर्मेन्द्र के बिना घर में किसी का खाना-पीना भी बंद हो गया है और हर पल उसकी चिंता सताती रहती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया सूचित करें।   किशनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और लापता किशोर की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेन्द्र के फोटो और सूचना को आसपास के जिलों में भी भेजा गया है, ताकि उसे जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस घटना ने पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ा दी है और हर कोई मासूम धर्मेन्द्र की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन