Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: चित्रकूट के युवक का होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव पुलिस जांच पड़ताल में जुटी!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 9, 2025
Post views : 68

चित्रकूट के युवक का होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव पुलिस जांच पड़ताल में जुटी!

  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में होटल में रुके युवक का कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला है।होटल मैनेजर के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक युवक तीन दिन से होटल में रुका था।   जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव पैलेस होटल में एक युवक नारायण साहू पुत्र कमलेश्वर साहू 20 वर्ष निवासी मुस्तकल जिला चित्रकूट तीन दिन पहले होटल में रुका था।दो दिन से जब कमरे से बाहर निकाला तो होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने सफाई कर्मी के माध्यम से जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   होटल मालिक उमेश गुप्ता ने बताया कि युवक ने तीन दिन पहले कमरे बुक किया था और अपनी आईडी के रूप में आधार कार्ड दिया था।दो दो दिन से युवक कमरे से बाहर नही निकला तो कमरे के खिड़की से देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।जब पुलिस आयी तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कूलर चल रहा था।   कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आधार कार्ड पर पड़े पता को देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया है।मृतक के परिजनों के आने बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन