Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जो दवाओं से ठीक न हो रोग, वो ठीक करेगा योगः प्रसून तिवारी,कौशल विकास केंद्र में मनाया गया योग दिवस, ली शपथ

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jun 21, 2025
Post views : 171

जो दवाओं से ठीक न हो रोग, वो ठीक करेगा योगः प्रसून तिवारी,कौशल विकास केंद्र में मनाया गया योग दिवस, ली शपथ

UP फतेहपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जहां समूचे जनपद मंे योग के लिए भरमार रही। वहीं योग से निरोग बने रहने की दिशा में विद्यालयों, प्राइवेट इन्स्टीट्यूट भी पीछे नहीं रहे। इसी क्रम में आज कौशल विकास सेटरों मे भी योग दिवस के अवसर पर युवाओं ने योगाचार्यों के सहयोग से योग सीखा। देवीगंज स्थित विलेज इंडिया कल्याण संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास केन्द्र में प्रातः काल से प्रशिक्षुओं ने योग कर निरोग रहने की प्रक्रीया सीखी। योगाचार्या प्रतिभा त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को प्राणायाम, आसन के महत्व को दैनिक जीवन से जोडने की बात कही। बताया कि योग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में दैनिक दिनचर्या की भांति होना चाहिए। जिससे मनुष्य स्वास्थ्य तो होगा ही साथ ही वह अग्रणी पंक्ति मे भी खड़ा रहेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रसून तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की योग पद्धति का अनुसरण कर रही है जो रोग दवाओं से नहीं ठीक हो सकते वह योग से पूरी तरह से ठीक हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ इच्छाशक्ति का नतीजा है कि योग का परचम आज पूरी दुनिया लहरा रहा है। प्राण शक्ति को बढ़ाने का तरीका केवल योग से ही सम्भव है। एकाग्रता को बढ़ाने केवल योग विधि में ही निहित है। वहीं जिला कौशल प्रबंधक विनोद तिवारी ने युवाओं में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही इस देश में योग को और बढ़ा सकते है। इस अवसर पर मोटीवेशनल स्पीकर श्रेय शुक्ला, राधा तिवारी, महक सिंह, सिद्धार्थ सिंह समेत अन्य तमाम विद्यार्थी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन