Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: छत पर सोने गई थी युवती, सुबह मिली निवस्त्र हालत में लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 98

छत पर सोने गई थी युवती, सुबह मिली निवस्त्र हालत में लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका!

    उत्तर प्रदेश कौशांबी : जनपद कौशांबी से दिल दहला देने वाली घटना में 25 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से सिर काटकर हत्या कर दी गई, युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है आपको बता दें कि घटना पश्चिम शरीरा थाना इलाके के एक गांव की है जहां गांव की रहने वाली 25 साल की युवती घर की छत पर सो रही थी, सुबह जब युवती देर तक नहीं उठी तो परिजन पड़ोसी की छत से अपने छत पर पहुंचे तो वहां युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था परिजनों के मुताबिक उसके तन पर कपड़े भी नहीं थे, युवती के परिजनों ने आशंका जताई कि दरिंदे ने पहले हवस का शिकार बनाया होगा और फिर धारदार हथियार से सिर काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. उसके शरीर पर गंभीर जख्मों के निशान थे, गर्दन और हाथ पर धारदार हथियार से वार किया गया था, ये खौफनाक मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए   परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की विस्तृत जांच कर वहां से सबूत इकट्ठा किए हैं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, गांव में दहशत का माहौल है पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की हत्या कर दी गई है, इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्दी इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन