Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शाहजहांपुर में हत्या पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने बुजुर्ग की गोली मारकर उतारा मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 7, 2025
Post views : 156

शाहजहांपुर में हत्या पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने बुजुर्ग की गोली मारकर उतारा मौत के घाट!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में देर रात एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश शुरू कर दी है वारदात थाना जलालाबाद क्षेत्र के काजरभोजी गांव की है बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले बुजुर्ग आसाराम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे इसी बीच हिस्ट्रीशीटर सुमेर उनके पास पहुंचा और उनसे बात करने लगा. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई इसके बाद हिस्ट्रीशीटर सुमेर ने तमंचा निकालकर आसाराम के गले में गोली मार दी गोली लगने के कारण आसाराम की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हिस्ट्रीशीटर सुमेर फरार हो गया, बताया जा रहा है कि आसाराम और सुमेर के बीच में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इस वजह से ही उसने वारदात को अंजाम दिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा   अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी का कहना है कि ग्राम काजरभोजी थाना जलालाबाद निवासी उमेश ने यह सूचना दी कि उनके पिता आसाराम उम्र 55 वर्ष की सुमेर नामक व्यक्ति ने हत्या कर दी है इन दोनों परिवारों में पूर्व से रंजिश चल रही थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन